बरेली: शहर की IUPLI ने मक्का मदीना की यात्रा कराने के नाम पर जोधपुर निवासी व्यक्ति के साथ की ठगी, थाने में मामला हुआ दर्ज
शहर की इबादत उमराह प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने मक्का मदीना की यात्रा कराने के नाम पर राजस्थान के जोधपुर निवासी मोहम्मद मुनईम अहमद उस्मानी से साढ़े पांच लाख रूपए की ठगी कर ली। सोमवार को इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रविवार रात बारादरी थाने में संस्था के डायरेक्टर समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।