बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला के रहने वाले युवक को सेक्स वर्कर बताकर फोटो किया वायरल
बारादरी क्षेत्र के सूफी टोला के रहने वाले एक युवक को कुछ लोगों द्वारा सेक्स वर्कर बात कर उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सोमवार को पीडित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वहीं जनसुनवाई कर रहे हैं, एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।