खुसरूपुर: सफीपुर बाइक शोरूम के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से हुआ जख्मी पटना रेफर।
खुसरूपुर नगरनौसा पथ पर सफीपुर बाइक शोरूम के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी नालंदा जिले के परवलपुर निवासी ज्ञानचंद रविदास के पुत्र प्रहलाद कुमार,फतुहा के सैदपुर निवासी मनोज रविदास के पुत्र शिवम कुमार और सुगम कुमार के है। घायलों को सीएचसी मे इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। दोनो वाहन पुलिस ने जब्त कर लिया है।