खागा: दौलतपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास की सज्जा गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, परिजनों का हाल बेहाल
Khaga, Fatehpur | May 22, 2026 फ़तेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान का सज्जा गिरने से मजदूर पिता की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। इस घटना के बाद से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार 34 वर्ष और उसका बेटा रॉकी पिता के साथ घर के बाहर लेटा हुआ था। तभी घर के ऊपर बने शौचालय का सज्जा गिरने से राजकुमार की मौत हो गई