राजगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने ज्योतिर्लिंगों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया
राजगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ जालपा मंदिर के समीप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में निर्मित होने वाले ‘ॐ शांति भवन’ एवं 12 ज्योतिर्लिंगों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हो कर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार एवं राज्य मंत्री गौतम टेटवाल कर आध्यात्मिक एवं दिव्य परिसर की आधारशिला रखी।