कटंगी: सेलवा में शराब दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण, अहाते बंद पर कब्जा बरकरार, बिजली पोल पर भी कब्जे से हादसे का खतरा
तहसील क्षेत्र के ग्राम सेलवा में शासकीय शराब दुकान के सामने अवैध तरीके से अहाते तैयार कर शराब बेची जा रही थी। स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद अहाते बंद तो हो गए, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा। सबसे गंभीर बात यह है कि अतिक्रमणकारियों ने बिजली के पोल पर भी अवैध कब्जा कर लिया है। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।