गुना में म्याना थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने के दौरान 21 दिसंबर को चक माधोपुर गांव में 21 वर्षीय युवक दीपक राजपूत की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने कहा, गेहूं की फसल में पानी फेरने मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आ गया, अस्पताल लाए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार इसी वर्ष दीपक की शादी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।