हरदा: मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने दिए सख्त निर्देश।
Harda, Harda | Jun 25, 2026 आज 25 जून शाम 5 बजे हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना यानी मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।