खगौल: दानापुर लूटकांड में बहू समेत चार गिरफ्तार, 3.42 लाख नकद और हथियार बरामद
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई लूटकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पीड़िता की बहू प्रीति देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 3.42 लाख रुपये नकद,सोने-चांदी के जेवरात,एक देसी पिस्तौल,चार जिंदा कारतूस,एक एयरगन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शाम