मड़ियाहू: बहरी गांव में मृत नीलगाय का कराया गया अंतिम निस्तारण, दुर्गंध से मिली राहत
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बहरी गांव में कई दिनों से सड़क किनारे पड़ी मृत नीलगाय का बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अंतिम निस्तारण कराया गया। ग्राम प्रधान साहबलाल दुबे के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खोदकर नीलगाय को दफनाया गया, जिससे क्षेत्र में फैली दुर्गंध से ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिली। मृत नीलगाय के कई दिनों तक सड़क किनारे पड़े रहने से आ