प्रयागराज: सिविल लाइंस में चौधरी गुट ने उठाए सवालः पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ ने कहा, 148 अवैध मतों की कराई जाए गिनती
KP (कायस्थ पाठशाला) ट्रस्ट का चुनाव हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन अभी भी यहां गुटबाजी चल रही है। चौधरी गुट अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा को गलत तरीके से अध्यक्ष निर्वाचित होने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में आज रविवार को शहर के एक होटल में पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने पत्रकारों से वार्ता किया।