पतरातू: पीटीपीएस शाह कॉलोनी पतरातु में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया
पीटीपीएस शाह कॉलोनी पतरातु स्थित बड़कागांव विधायक ने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर माता रानी के पावन दर्शन की, और विधानसभा क्षेत्र वासियों का सुख समृद्धि का कामना किया । विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा नवरात्रि का यह पावन पर्व माँ दुर्गा की भक्ति, आस्था और शक्ति का प्रतीक है,माँ जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और ऊर्जा का संचार हो।