केकड़ी: केकड़ी में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद का सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक नवजागरण व संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
Kekri, Ajmer | Jun 14, 2026 गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद के तत्वावधान में केकड़ी में रविवार को शाम 5 बजे सम्मेलन आयोजित कर सामाजिक नवजागरण,शैक्षिक उन्नयन, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने जैसे विषयों पर विचार व मंथन किया गया।करीब आधा दर्जन ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर अन्य विषय पर भी चर्चा हुई।