रीठी पुलिस थाना अब गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी पुलिस सेवाओं का नया उदाहरण बन गया है। नागरिकों को बेहतर, समयबद्ध और जवाबदेह पुलिस सेवाएं देने की दिशा में किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम सामने आया है। जिले के 13 थानों में रीठी थाना को प्रतिष्ठित ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है।