ठाकुरगंज: ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली स्थित इमामबाड़ा चौक में निकाला गया भव्य मशाल जुलूस
ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली नगर बाजार के इमामबाड़ा चौक से शनिवार को रात के लगभग 9 बजे स्थानीय मुहर्रम कमेटी के सौजन्य से भव्य मशाल जुलूस निकाला गया. लक्ष्मी चौक में काफी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस और लाठी करतब का खेल देखा वहीँ विधि व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।इस दौरान मुहर्रम कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.