बलौदा: बलौदा के बुचीहरदी गांव में ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर को आई चोट
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है. हादसे में ड्राइवर को चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीसलपुर की ओर से ट्रेलर वाहन कोरबा की ओर जा रहा था. तभी बुचीहरदी गांव पहुंचा हुआ था. इसी दौरान ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ड्राइवर को चोट आई है।