जलालगढ़: जलालगढ़ में भव्य कलश यात्रा, 23 अप्रैल को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह
जलालगढ़ प्रखंड के सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर आज 601 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा सांपा गांव से प्रारंभ होकर हांसी, दर्जियाबाड़ी होते हुए गंगा सागर पोखर पहुंची।