ब्यावर: सेंदड़ा रोड से श्री वीर तेजा सर्कल बोर्ड हटाने पर जाट समाज के लोगों का रोष, पुनः लगाया गया सर्कल बोर्ड
Beawar, Ajmer | Sep 29, 2024 शहर के सेंदड़ा रोड पर श्री वीर तेजा सर्कल बोर्ड को शनिवार रात्रि में नगर परिषद द्वारा हटाने की जानकारी के बाद समस्त जाट समाज सहित सर्व समाज में रोष फैल गया। सेंदड़ा रोड से श्री वीर तेजा सर्कल बोर्ड को हटाने की जानकारी जाट समाज के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से लगी। इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल किसान नेता भंवर लाल बुला ने परिषद के खिलाफ रोष प्रकट किया