जबलपुर: मोहनिया शराब दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर विवाद, मारपीट मैं घायल के परिजनों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र स्थित मोहनिया कंपोजिट शराब दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसके बाद घायल के आक्रोशित परिजनों ने दुकान का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। घायल का आरोप है कि दुकान पर शराब ओवर रेट पर बेची जा रही थी। उसने इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।