फूलपुर: बीती रात ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, बुजुर्ग व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई हादसा धर्मदासपुर मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास हुआ, जहां मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।