भिंड नगर: कचोंगरा गांव मे होमगार्ड जवानो के रेस्क्यू मे शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाला ₹5000 का इनामी आरोपी युवक चरथर मोड़ से पकडा
भिंड। देहात थाना क्षेत्र के कचोंगरा गांव में 22 अगस्त 2024 को कुंवारी नदी में डूबे दो होमगार्ड जवानों के रेस्क्यू अभियान के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो साल पहले कचोंगरा गांव की कुंवारी नदी में दो होम गार्ड जवान डूब गए थे