गिरिडीह: टुंडी रोड मोहनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
टुंडी रोड के मोहनपुर में सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहिल्यापुर मोड निवासी संजय हासदा के रूप में की गई। युवक बाइक से गिरिडीह से अपने घर जा रहा था।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यह सड़क पर गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर अफरा तफरी मची और स्थानीय लोग जुटे।