भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में साडू माता बावड़ी के समीप उन्हेल की ओर से आ रही एक ईको कार और ट्रैक्टर की देर रात को भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में उन्हेल के ग्राम खोकरी निवासी गीताबाई उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी चोट आई है।