बल्ह: 29 अगस्त को हिम आंचल पैंशनर्ज संघ बल्ह खंड इकाई की बैठक डडौर में होगी आयोजित
Balh, Mandi | Aug 27, 2024 हिम आंचल पेंशनर्ज संघ बल्ह खंड इकाई की बैठक 29 अगस्त को प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में होगी। महासचिव जयराम नायक ने मंगलवार को नेरचौक में बताया कि बैठक में पैंशनरों की मांगों, समस्याओं तथा संघ की गतिविधियों बारे मंथन किया जाएगा। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से अपील की है कि सभी इस बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लें।