लखीमपुर खीरी जिले के मझगई वन रेंज में तेंदुआ का आतंक थमाने का नाम नहीं ले रहा है।जहां मझगई वन रेंज के अंतर्गत खालेपुरवा गांव में बीती सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई 50 वर्षीय महिला कोकिला देवी को तेंदुआ सबके सामने घसीटकर जंगल में ले गया।