शहपुरा: शहपुरा नगर: नवनिर्मित डिवाइडर के बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, टला बड़ा हादसा
शहपुरा नगर में नवनिर्मित डिवाइडर के विद्युत के पोल पर ट्रक फस गया जिसके कारण अफरातफरी माहौल बन गया । दरअसल बुधवार सुबह 9:00 बजे अचानक विद्युत के पुल पर ट्रक फस गया जिसके कारण विद्युत का पोल गिरते गिरते बचा । शहर के लोगों ने बताया कि गलत ढंग से विद्युत के पोल लगाए गए हैं जिसके कारण हादसा होने हादसे हो रहे ।