खरगोन। खरगोन जिले की सीमा पर नर्मदा नदी पर बना अंग्रेजों के समय का पुराना पुल इन दिनों लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है। लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और आशंका है कि पुल कभी भी पानी में डूब सकता है। इसके बावजूद स्कूली बच्चे, बाजार और हाट जाने वाले ग्रामीण रोजाना इसी पुल से अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।