रामगढ़ चौक: कोली गांव शव पहुँचते ही मचा हाहाकार,राजस्थान स्थित एक फैट्री में मजदूरी के दौरान हुआ हादसा
कोली में गुरुवार 5 बजे मातमी चीख पुकार उस वक्त मच गया। जब राजस्थान से एक मजदूर का शव गांव पहुंचा।पूरा गांव इकठ्ठा होकर उस परिवार को ढाढ़स देते दिखे।कोली के अरुण महतो परिवार का भरण पोषण हेतु पिछले 20 वर्षों से राजस्थान के एक फैक्ट्री में मजदूरी करते आ रहा था।इस दौरान उसके ऊपर लोहे का सरिया गिर गया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल आते आते मौत हो गई।