पीलीभीत: शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा, बाढ़ और कटान का सता रहा डर
पीलीभीत। बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के किनारे बसे हजारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ और कटान की आशंका गहरा गई है। नदी का तेज बहाव देखकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। हर वर्ष शारदा नदी के कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नदी में समा जाती है,