धनवार: महिला की मौत पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया सड़क जाम, सास-ससुर गिरफ्तार
खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चंदरखो पंचायत स्थित तेलोडीह गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।