आलमनगर प्रखंड में जीविका द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने “मेरा वोट – मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। लोगों से सत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।