बालोद: खलारी में शिक्षक के खेत में आगजनी, बोर मशीन, 300 फीट केबल और 35 पाइप जलाए, 53 हजार रुपए का हुआ नुकसान
Balod, Balod | Jun 14, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम खलारी में एक शिक्षक के खेत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी कर बोर मशीन, केबल वायर और प्लास्टिक पाइपों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना में करीब 53 हजार रुपए की क्षति हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।