छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चल एक जीएम राणेर स्थित खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 50 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिनकी पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी मां कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। उस दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और पीबीएम अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।