रामपुर: लाला वाले बाग के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत व पुत्र गंभीर रुप से घायल
Rampur, Rampur | May 31, 2025 लाला वाले बाग के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र घायल है बरेली में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग दोनों को घटना स्थल से जिला अस्पताल ले आये जिला अस्पताल में डॉक्टर में पिता को मृत घोषित किया बेटे को बरेली भेजा।