पेटरवार: बुंडू पंचायत के केवट टोला में गंदगी पर मंत्री सख्त, बीडीओ- मुखिया ने किया निरीक्षण
पेटरवार प्रखंड में 27 जून 2026 को केवट टोला, बुंडू पंचायत के ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को क्षेत्र में फैली गंदगी से अवगत कराया। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ संतोष महतो को जांच के निर्देश दिए। निर्देश पर रविवार को बीडीओ ने मुखिया निहारिका सुकृति संग केवट टोला का संयुक्त निरीक्षण किया।