चंदिया: कौड़िया के मझडार नदी डैम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मवेशी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार वाहनों पर उठे सवाल
Chandia, Umaria | Jul 31, 2026 उमरिया जिले के चंदिया–कौड़िया सड़क मार्ग पर मझडार डैम के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मवेशी काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।