मिर्ज़ापुर: गोसाई तालाब की महिला ने एसपी से की जान-माल की सुरक्षा की गुहार, कहा- बेटे को फोन पर गाली दी और फिर बुरी तरह से पीटा
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई तालाब की महिला ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता संतोष कुमारी ने कहा कि विपक्षी मोबाइल पर बेटे को गाली दे रहे थे मना किया तो फोन काट दिया। इसके बाद पुलिस लाइन रोड पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पूरा परिवार डरा सहमा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।