मिर्ज़ापुर: सर्द रात में एसडीएम सदर ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, रोडवेज में ठंड से ठिठुरते लोगों को बांटे कंबल
सर्द रात में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने कर्मचारियों के साथ गुरुवार की रात्रि को नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। रोडवेज पहुंचकर उन्होंने रैन बसेरा में यात्रियों की व्यवस्थाओं को चेक किया। ठंड में ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरण किया। कंबल पाते ही लोगों के चेहरे खिल गए। एसडीएम सदर लगातार अच्छे कार्य के लिए जाने जा रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब सराहना की।