ग्वालियर गिर्द: नई दुल्हन के आने की खुशी में शराब न पिलाने पर पड़ोसियों ने किया हमला, चार घायल
पटाई गांव में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब शराब के लिए पैसे न देने पर पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया।महेश जाटव की शादी के बाद उनके घर आई नई दुल्हन और परिवार पर आरोपियों ने हमला बोल दिया आरोप है कि शराब की डिमांड न माने जाने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की,जिसमें दुल्हन भी बेहोश हो गई। हद तो तब हो गई जब हमलावर नकदी और घरेलू सामान भी लूट ले गए