चूरू: पुराना बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 31 वर्षीय व्यक्ति घायल, मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा
Churu, Churu | Oct 16, 2024 चूरू शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव देपालसर का 31 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उसे राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।