जगदलपुर: कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान व जैविक कृषि मेला का आयोजन, बस्तर को सिक्किम की तर्ज पर पूर्ण जैविक बनाने का आह्वान
खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के भारी संख्या में प्रगतिशील किसानों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला के