छतरपुर नगर: जहरीले सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
गुलगंज थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पहले महिला को झाड़-फूंक के लिए ले जाया और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद उसे घर ले गए।हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृतका के शव का पोस्टमार्टम आज 25 जुलाई सुबह करीब 11:00 बजे जिला अस्पताल में करवाया है।