गुना कोतवाली थाना के नत्थूखेड़ी में गुरुकुल स्कूल के पास 19 वर्षीय युवक अभिषेक मीना पुत्र कमलेश मीना ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगा ली। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अभिषेक फर्स्ट ईयर कॉलेज छात्र था। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच कर रही है।