भवनाथपुर: भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर दहेड़िया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन घायल
भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बहियार काला निवासी देवंती देवी पति विजय उरांव, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी पप्पू उरांव और केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी गौतम राम की पत्नी अंजली कुमारी का नाम शामिल है। उक