बिंद: बिंद में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 12 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
Bind, Nalanda | Jun 28, 2026 बिंद प्रखंड में पल्स पोलियों अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 12 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी सफलता के लिए कुल 41 टीमें बनाई गई है. पोलियो अभियान कि शुरुआत पीएचसी प्रभारी डॉ उमाकांत प्रसाद ने मिराचक गांव में बच्चों को दो बुंद दवा पिलाकर किया. प्रभारी ने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जा रहा है.