गुना की प्रकाश टॉकीज गली निवासी कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन के साथ ₹9 लाख की ठगी हो गई। दो अज्ञात लोगों ने असली मोती दिखाकर भरोसा जीता, पत्नी को कैंसर होना बताकर 15 अक्टूबर 2025 को रुठियाई में ₹9 लाख लेकर पोटली में जेवर दिए जो जांच में नकली निकले। शिकायत पर राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने 5 दिसंबर शाम को जांच के बाद अब अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।