सोहागपुर: सोहागपुर में सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाई झूलेलाल जयंती, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
सोहागपुर नगर में सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार सुबह 10:00 बजे भगवान झूलेलाल की आरती, अरदास एवं प्रसाद वितरण के साथ हुई। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या