जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देश पर धारी के अन्तर्गत राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा विभिन्न ग्रामों में चौपाल लगायी गई। आपको बता दें जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर विरासतन नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।