अररिया: महिशाकोल के समीप एक बाइक सवार पशु को बचाने के दौरान असंतुलित होकर गिर गया, घायल का इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 22, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के महिशाकोल के समीप एक बाइक सवार पशु को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार बांसवाड़ी निवासी कासिम बताएं जा रहे हैं.