फूलपुर: गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 मौनी बाबा कुटी पर भव्य भंडारे का आयोजन, लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुधवार को महिपालपुर-बनरपुरा कुटी स्थित श्री 1008 मौनी बाबा आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी एवं हलवा का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।